नई दिल्ली, जून 18 -- SBI Funds Management IPO: भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ पर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, कंपनी के आईपीओ को सेबी से हरी झंडी मिल गई है। सेबी की वेबसाइट के मुताबिक इसे मंजूरी पिछले हफ्ते 12 जून 2026 को मिली थी। बता दें कि SBI फंड्स मैनेजमेंट ने 19 मार्च 2026 को सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था। मनीकंट्रोल की एक खबर में सूत्र के हवाले से बताया गया कि अब SBI फंड्स मैनेजमेंट जुलाई के पहले हफ्ते में अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) फाइल कर सकती है। इसके साथ ही प्राइस बैंड का भी ऐलान जल्द ही होने की संभावना है। इस IPO में पूरी तरह से 20.37 करोड़ इक्विटी शेयरों (यानी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी) की ऑफर-फॉर-सेल शामिल होगी। इसमें नए शेयर जारी करने का कोई हिस्सा ...