एक संवाददाता, मार्च 9 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में करजा थाने के मड़वन स्थित एसबीआई की एटीएम को शातिरों ने शनिवार अहले सुबह उखाड़ लिया। शातिरों ने गैस कटर से वारदात को अंजाम दिया है। सायरन बजने पर आनन-फानन में एटीएम केंद्र के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया। सभी नकाबपोश बदमाश स्कॉर्पियो से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद शातिरों ने एटीएम को स्कॉर्पियो पर लाद लिया और आराम से फरार हो गए। एटीएम में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद था। एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में स्प्रे करने से पहले तक की वारदात कैद है। हालांकि, एटीएम केंद्र के बाहर दूसरी दुकान पर लगे सीसीटीवी में शातिरों की सारी करतूत दिख रही है। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। सरैया सीडीपीओ गरिमा भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.