नई दिल्ली, जुलाई 28 -- भारत को मंदिरों का घर कहा जाता है। यहां कुछ ऐसे मंदिर हैं जिनकी महीमा को समझ पाना हर किसी के लिए थोड़ा मुश्किल है। सावन का महीना शुरू होने वाला है और ये महीना भोलेनाथ को समर्पित है। इस महीने में हम आपको शिव के अलग-अलग मंदिरों के बारे में बताते रहेंगे। इस आर्टिकल में ऐसे शिव मंदिरों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें चमत्कारी माना जाता है।1) बिजली महादेव मंदिर बिजली महादेव मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित एक फेमस और रहस्यमयी शिव मंदिर है। भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक ये मंदिर भी शामिल है। मंदिर के अंदर स्थित शिव लिंगम पर हर 12 साल में बिजली गिरती है और इस वजह से ये टूट जाता है। कहा जाता है कि टुकड़ों में टूटे इस मंदिर का पुजारी हर टुकड़ों को इकट्ठा करके उन्हें नाज, दाल के आटे और कुछ मक्खन से बने पेस्ट के...