नई दिल्ली, अगस्त 24 -- Sawan somwar vrat udyapan vidhi: आज 24 अगस्त 2026 को सावन का आखिरी सोमवार है। इस दिन भक्त भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही सोमवार व्रत का उद्यापन भी विधान है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार व्रतों का उद्यापन सावन महीने के आखिरी सोमवार या सावन पूर्णिमा के दिन किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा, हवन और दान करके व्रत को पूर्ण किया जाता है। अगर आप भी सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत का उद्यापन करने वाले हैं, तो यहां जान लें सोमवार व्रत के उद्यापन की आसान विधि।सावन सोमवार व्रत उद्यापन करने का उत्तम समय: सावन के आखिरी सोमवार को शाम के समय व्रत का उद्यापन करना श्रेष्ठ माना गया है। अगर किसी कारण आखिरी सोमवार पर व्रत का उद्यापन नहीं कर पाते हैं, तो सावन पूर्णिमा के दिन भी व्रत...