नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Happy Sawan Second Somwar Status and Shayari 2026: आज 10 अगस्त 2026, सोमवार को सावन का दूसरा सोमवार है। इस दिन सोम प्रदोष व्रत का भी खास संयोग बन रहा है। सावन सोमवार और प्रदोष व्रत दोनों ही भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए शिव कृपा पाने के लिए यह उत्तम संयोग माना जा रहा है। इस दिन लोग भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और अपनों को सावन सोमवार की बधाई भेजते हैं। आप भी सावन सोमवार की शुभकामनाएं देने के लिए अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर शिव भक्ति से भरपूर खास संदेश लगा सकते हैं या इन्हें शेयर करके अपनों से बोल सकते हैं- हैप्पी सावन शुभ सोमवार। देखें सावन सोमवार की बधाई के लिए मैसेज। यह भी पढ़ें- 10 अगस्त की सुबह शिव भक्ति से भरे भेजें ये 15 संदेश, अपनों से कहें- 'बम बम भोले' ...