नई दिल्ली, अगस्त 8 -- सावन के महीने में आसपास का नजारा लोगों की शिवभक्ति से रंगा हुआ लगता है। चारों और भोलेनाथ के जयकारे सुनाई देते हैं। लोग कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। वहीं मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा सावन के सोमवार का बहुत ही ज्यादा महत्व माना जाता है। सोमवार के दिन विशेष रुप से भगवान शिव की पूजा होती है। ऐसे में सावन में पड़ने वाले हर सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस खास दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। इसी के साथ लोग इस पावन मौके पर अपनों को विश करते हैं और सोशल मीडिया वगैरह पर स्टेटस लगाते हैं। अगर आप भी सावन के दूसरे सोमवार पर अपनों को यूनीक मैसेज के साथ विश करना चाहते हैं तो नीचे देखें सावन के रं...