नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Sawan Somwar 2026: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस पूरे महीने में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने और विधि-विधान से शिव पूजा करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने और विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। उत्तर भारत के पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार इस साल सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ रहा है। ऐसे में शिव भक्त पहले सावन सोमवार की तैयारियों में जुट गए हैं।सावन के पहले सोमवार का महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान की गई पूजा, जप, तप और व्रत का कई गुना फल मिलता है। खासतौर पर सोमवार के दिन शिवलिंग ...