नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Shivling par jal chadhane ka sahi tarika: सावन माह अब अपने समापन की ओर है। आज 18 अगस्त 2026, मंगलवार को सावन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। सावन का प्रत्येक दिन शिव आराधना के लिए अति उत्तम माना गया है। मान्यता है कि भगवान शिव पर सिर्फ जल अर्पित करने मात्र से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। अपने भक्तों से शीघ्र प्रसन्न होने के कारण भगवान शिव को 'भोलेनाथ'कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिव जी को जल चढ़ाने के पांच नियम हैं। जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं शिवलिंग पर जल चढ़ाने के 5 नियम।1. सीधा (प्रत्यक्ष) जल चढ़ाना: भगवान शिव के अभिषेक करने का पहला तरीका है जल लाकर सीधे भगवान शिव के शिवलिंग पर अर्पित...