नई दिल्ली, अगस्त 28 -- शिव का प्रिय सावन, पूर्णिमा और रक्षाबंधन के साथ शुक्रवार को विदा लेगा। श्रावण पूर्णिमा की तिथि पर बाबा के पूजन अर्चन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। सावन के अंतिम दिन को देखते हुए विश्वनाथ धाम में अधिक भीड़ की संभावना है। सावन पूर्णिमा पर शंकर पार्वती गणेश का विग्रह विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा। इस मौके पर बाबा का वार्षिक झूला शृंगार होगा। इस दिन बाबा का यह रूप देखने के लिए भक्तों की भीड़ जमा होती है। भक्त बाबा के इस विशेष स्वरूप का भी दर्शन-पूजन करेंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर तक सुगमता पूर्वक पहुंचाने के लिए सारे इंतजाम किए गए हैं। गोदौलिया और मैदागिन से विश्वनाथ मंदिर तक नो व्हीकल जोन रहेगा। दोनों ही छोर से वृद्धजनों और विकलांगों के लिए ई-रिक्शा की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। नेमि द...