नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार कल यानी 3 अगस्त को है। इस दिन देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रहेगी। कोई जल चढ़ाएगा तो कोई दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करेगा। मान्यता है कि सावन के सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करने से मन की इच्छा पूरी होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में अगर आप भी पहले सोमवार को पूजा करने जा रहे हैं तो पहले जान लें कि जलाभिषेक कब करना अच्छा माना जाता है और पूजा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।किस समय करें जलाभिषेक? धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सुबह का समय पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि सूर्योदय के बाद जितनी जल्दी हो सके शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। अगर किसी वजह से सुबह मंदिर नहीं जा पाते हैं तो दिन में भी श्रद्धा से पूजा कर सकते हैं...