नई दिल्ली, अगस्त 2 -- Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव का व्रत रखते हैं और जलाभिषेक करते हैं। लेकिन कई लोग नौकरी, पढ़ाई, सेहत या दूसरी वजहों से व्रत नहीं रख पाते। ऐसे में उनके मन में सवाल रहता है कि क्या बिना व्रत के भी भगवान शिव की कृपा मिल सकती है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जवाब है हां। अगर किसी वजह से आप व्रत नहीं रख पा रहे हैं, तो भी कुछ आसान काम करके भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा और श्रद्धा सबसे ज्यादा मायने रखती है।1. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं अगर पूरा व्रत नहीं रख सकते, तो सुबह नहाकर किसी शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। अगर घर में गंगाजल है तो उसकी कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं। इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करें और परिवार की सुख-शा...