नई दिल्ली, अगस्त 11 -- सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से करना फलदायी बताया जाता है। वहीं सावन में पड़ने वाली अमावस्या का भी खास महत्व होता है। इस अमावस्या को लोग हरियाली अमावस्या भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने के साथ-साथ पितरों का तर्पण किया जाना चाहिए। साथ ही इस दिन दान-स्नान की परंपरा है और ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। इसी के साथ पितरों के आशीर्वाद से सारे रुके हुए काम भी बनने लगते हैं। अगर भी इस हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान और तर्पण करने जा रहे हैं तो इसके लिए शुभ मुहूर्त के बारे में भी जानें।कल है हरियाली अमावस्या इस बार लोग अमावस्या की तिथि को लेकर काफी कन्फ्यूजन में थे। कई लोगों को लग रहा था कि अमावस्या आज यानी 11 अगस्त को है। हालांकि द्रिक पंचांग के अनुसार सावन की अ...