नई दिल्ली, जुलाई 30 -- आज से भगवान शिव की अराधना का महापर्व सावन मास शुरू हो रहा है। इस महीने में शिवलिंग की पूजा खासतौर पर की जाती है। इस पूरे महीने शिव महापुराण का पाठ भी करना चाहिए। इस क्रम में आज हम आपको भगवान शिव और चंद्रमा से जुड़ी कहानी सुनाएंगे। चंद्रमा भगवान शिव के शीश पर सुशोभित हैं, इसको लेकर कई कथाएं हैं। इसमें प्रजापति दक्ष और समुंद्र मंथन से जुड़ी कथा भी है।देवताओं की पंक्ति में आकर बैठ गया राहु समुद्र मंथन के बारे में आप तो जानते होंगे कि कैसे देवताओं और असुरों में अमृत पीने के लिए होड़ मच गई। इसके बाद भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धरा और मोहिनी देवी के यों कहने पर असुरों ने इन्द्रादि देवताओं को भी अमृत पीने के लिए बुलाया। इसके बाद मोहिनी जो देवताओं की तरफ थी, उन्होंने कहा कि सबसे पहले अतिथियोंका सत्कार होना चाहिए। इसके बाद उन...