नई दिल्ली, जुलाई 28 -- सावन का महीना शुरू होने को है। भगवान शिव की अराधना के लिए इस महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान घर का माहौल जितना साफ, शांत और पॉजिटिव रहेगा घर की एनर्जी उतनी ही अच्छी बनी रहेगी। इसी वजह से लोग सावन शुरू होने से पहले घर की सफाई कर लेते हैं। आप भी वास्तु के अनुसार अपने घर से वो चीजें हटा दें जो आपके और घर की एनर्जी के बिल्कुल भी सही नहीं हैं। जानिए आखिर वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें सावन से पहले घर से बाहर कर देना सही माना जाता है।1. खंडित मूर्तियां कोशिश करें कि घर के मंदिर या फिर किसी भी कोने में भगवान की कोई खंडित मूर्ति ना हो। अगर कोई तस्वीर जोकि खराब हो चुकी है उसे भी हटा दें। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि अगर घर में टूटी-फूटी मूर्तियां होती हैं तो ये घर में नेगेटिविटी लाती हैं। साथ ही ...