नई दिल्ली, जुलाई 3 -- Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे खास माना जाता है। इस बार सावन को लेकर ज्योतिषियों के बीच भी चर्चा है। ग्रहों की चाल के आधार पर माना जा रहा है कि इस बार सावन में करीब 53 साल बाद एक खास संयोग बन रहा है। इसका असर सभी 12 राशियों पर रहेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय ज्यादा अच्छा माना जा रहा है। इन लोगों को नौकरी, कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।क्यों खास माना जा रहा है सावन 2026? ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इस बार सावन में कई शुभ ग्रह मजबूत स्थिति में रहेंगे। इसी वजह से इसे खास संयोग माना जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने वालों पर उनकी कृपा बनी रहती है। ऐसे में यह महीना पूजा-पाठ के साथ नए काम शुरू...