सासाराम, जून 28 -- Sasaram News सासाराम, नगर संवाददाता राज्य सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के बाद साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मुफ्त बिजली योजना के नाम पर आने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या मोबाइल ऐप से सतर्क रहें। विद्युत कार्यपालक अभियंता, सासाराम ई. ब्रवीम ने बताया कि साइबर अपराधी 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पंजीकरण, सत्यापन, सब्सिडी दिलाने तथा स्मार्ट मीटर अपडेट करने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...