Sasaram News दो वर्ष बाद भी नहीं बना पहुंच पथ, पुल रहने के बावजूद आवागमन बाधित
सासाराम, जून 29 -- Sasaram News करगहर, एक संवाददाता। बसडीहां ग्रामीण पथ में धगुंआ महादलित टोला के समीप चिरैयां नारा पर निर्मित पुल के दो वर्ष बाद भी पहुंच पथ का निर्माण नहीं हो सका है। इसके कारण पुल रहने के बावजूद आवागमन बाधित है। ग्रामीण किसी तरह पुल पर चढ़कर आवागमन कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उक्त पुल का निर्माण वर्ष 2024-25 में पूरा किया गया था। यह योजना जिला परिषद सदस्य (दक्षिणी) पूनम भारती की अनुशंसा पर 15वीं वित्त आयोग टाइड मद से लगभग 7.05 लाख रुपये की लागत से बनाई गई। निर्माण कार्य जिला अभियंता, सासाराम की देखरेख में कराया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News दो वर्ष बाद भी नहीं बना पहुंच पथ, पुल रहने के बावजूद आवागमन बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.