सासाराम, जून 28 -- Sasaram News दिनारा। मोहर्रम जुलूस के दौरान प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाने के मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। ग्रामीण विकास पदाधिकारी ओंकार वैभव सिंह ने थाना में दिनारा मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष जाहिद खान उर्फ जीतू खान, कमेटी के अन्य सदस्य, भानस निवासी डीजे संचालक सद्दाम हुसैन तथा उसके सहयोगी आकाश कुमार को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में पहले ही स्पष्ट रूप से डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद जुलूस के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए डीजे का उपयोग किया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर प्राथमिकी दर्ज, वाहन जब्त मौके से मैजिक वाहन पर लदा डीजे सिस्टम जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान...