Sasaram News चोरी हुई मूर्तियों की बरामदगी नहीं होने पर आक्रोश, दिया अल्टीमेटम
सासाराम, जून 30 -- Sasaram News डेहरी, एक संवाददाता। दरिहट थाना क्षेत्र के बेरकप गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियों की बरामदगी नहीं होने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने बैठक कर प्रशासन से जल्द कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। बैठक में दरिहट थानाध्यक्ष रवि रंजन प्रियदर्शी तथा पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चोरी की घटना को दस दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है और न ही किसी अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि 20 जून की रात मंदिर का ताला तोड़कर भगवान राम, माता सीता और भगवान कृष्ण की मूर्तियां चोरी कर ली गई थीं। यह भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद घर में फिर लाखों की चोरी
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.