सासाराम, अगस्त 8 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला विकास की अवधारणा को साकार करने के लिए खेल के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास जरूरी है। इसमें शारीरिक शिक्षकों, शारीरिक शिक्षिकाओं एवं शारीरिक स्वास्थ्य अनुदेशकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। खिलाड़ियों की प्रतिभा को सही दिशा और प्रशिक्षण देकर ही जिले को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर परिणाम दिलाया जा सकता है। यह बातें जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने तिलौथू में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के दौरान कहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...