Sasaram News: 60 वर्षों से काव पइन की मार झेल रहे किसान
सासाराम, सितम्बर 4 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट प्रखंड क्षेत्र में काव पइन की बदहाली किसानों के लिए करीब छह दशक से परेशानी का कारण बनी हुई है। पइन की समुचित सफाई और कमजोर पिंड (तटबंध) की मरम्मत नहीं होने से बरसात में पानी खेतों में फैल जाता है। इससे हर साल हजारों एकड़ में लगी धान की फसल प्रभावित होती है। इस वर्ष भी खेतों में जलजमाव से फसल बर्बाद होने की आशंका बनी हुई है। किसानों के अनुसार कुरूर में करीब 500 एकड़, हरिहरपुर में 200, चिकसिल में 200, चांदी में 100 और रामपुर में करीब 50 एकड़ खेत इस समस्या से प्रभावित होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.