सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: बिक्रमगंज हिटी। नासरीगंज थाना क्षेत्र के बाईपास बस स्टैंड के समीप पुलिस ने 41 बोतल रॉयल झारखंड ब्रांड की शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान नगर के वार्ड संख्या एक निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 8.2 लीटर है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर संध्या गश्ती के दौरान पीटीसी अश्विनी कुमार सिंह ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...