Sasaram News: 313 निर्वाचन साक्षरता क्लबों में होगी निबंध और क्विज प्रतियोगिता
सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोकतंत्र की बुनियाद और मतदान की अहमियत से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के लिए जिले में विशेष पहल की जा रही है। जिले के 313 निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 17 नवंबर से निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी दी जाएगी। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन संस्थान स्तर से विधानसभा और फिर जिला स्तर पर किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 3 दिसंबर तक पूरी चयन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.