सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के उन्नयन के लिए सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा। अभियान के तहत पुरानी परिसंपत्तियों की मरम्मत व उन्नयन का काम 30 नवंबर 2026 तक पूरा करना है। वहीं, नई आधारभूत संरचनाओं और परिसंपत्तियों का निर्माण 31 मार्च 2027 तक पूरा किया जाएगा। इसे लेकर डीडीसी डॉ. आकांक्षा आनंद ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: हर पंचायत में करीब 10 योजनाओं से होगा कायाकल्प 17 से अभियानअभियान के उद्देश्य मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में समाहरणालय में हुई विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक में डीडीसी ने कहा कि अभियान के तहत चिह्न...