सासाराम, सितम्बर 27 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में स्थानांतरित और पदोन्नति के बाद दूसरे विद्यालयों व प्रखंडों में पदस्थापित हुए 25 शिक्षकों को सम्मान के साथ विदाई दी गई। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को माल्यार्पण, गुलदस्ता, प्रशस्ति-पत्र, डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने साथियों से विदाई लेते समय माहौल भावुक हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...