Sasaram News: 24 घंटे में काम शुरू नहीं हुआ तो धरने पर बैठे वार्ड सात के ग्रामीण
सासाराम, सितम्बर 4 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। नगर पंचायत रोहतास के शिवपुर स्थित वार्ड संख्या-7 में सड़क, नाली और जलजमाव की समस्या को लेकर गुरुवार की शाम ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। 24 घंटे में काम शुरू कराने के अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज महिला-पुरुष नगर पंचायत कार्यालय के समीप धरने पर बैठ गए। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनकर तत्काल काम शुरू कराया। काम शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.