सासाराम, अक्टूबर 6 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह रोहतास के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार ने पिछले दो दशकों में विकास और सुशासन की दिशा में लंबी यात्रा तय की है। वर्ष 2025 से 2030 के बीच राज्य को और अधिक समृद्ध, विकसित और बेहतर बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-1, सात निश्चय-2 और सात निश्चय-3 के माध्यम से आधारभूत संरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास के कार्य किए गए हैं। आने वाले वर्षों में इन योजनाओं को और गति देकर बिहार को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिहार: मुख्यमंत्री क्षेत्र योजना में सुस्ती से सम्राट चौधरी सरकार नाराज, पूरे राज्य से मांगी रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...