Sasaram News: 18 घंटे भर्ती रखने के बाद गर्भवती को किया रेफर, नवजात की मौत
सासाराम, अगस्त 21 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। पीएचसी में प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती महिला को करीब 18 घंटे बाद अंतिम समय में रेफर किए जाने और दूसरे अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत का मामला गरमा गया है। परिजनों की शिकायत पर डीएम दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर बिक्रमगंज एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने पीएचसी पहुंचकर मामले की जांच की। करीब एक घंटे से अधिक चली जांच में परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ के साथ अभिलेखों की पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान पीएचसी की व्यवस्थाओं में अनियमितता मिलने पर एसडीएम ने कर्मियों को फटकार लगाते हुए सुधार के सख्त निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.