सासाराम, नवम्बर 9 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा पुलिस ने फोरलेन पर गिरधारिया मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान 17 पुड़िया हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन का कुल वजन करीब छह ग्राम बताया गया है। पुलिस ने बिना नंबर की काले रंग की प्लैटिना बाइक भी जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिनारा निवासी टीपू बिसाती के पुत्र सलमान बिसाती उर्फ दुखन और हाशिम बिसाती के पुत्र इकबाल बिसाती उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...