सासाराम, अक्टूबर 23 -- Sasaram News: बिक्रमगंज हिटी। सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और शिक्षकों के अभाव को लेकर शुक्रवार को काराकाट प्रखंड मुख्यालय गोडारी में धरना-प्रदर्शन किया गया। भाकपा-माले, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा तथा खेत मजदूर संगठनों के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विधायक अरुण कुमार सिंह ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा उठाया। प्रदर्शनकारियों ने सोशल ऑडिट के आधार पर प्रखंड के 14 विद्यालयों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने बताया कि कई स्कूलों में शौचालय, पेयजल, रसोईघर, चारदीवारी और गेट की कमी है। प्राथमिक विद्यालय कोपा-2 में 61 बच्चों के लिए मात्र एक शिक्षक है। मध्य विद्यालय दहियाड़ी में 249 बच्चों के नामांकन के बावजूद शौचालय नहीं है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: खेत मजदूर सभा का प्रखंड कार्या...