सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोक शिकायत निवारण के तहत शनिवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने द्वितीय अपील के 13 मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने संबंधित लोक प्राधिकारों को शेष मामलों में अद्यतन अनुपालन प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया। उन्होंने शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं करने और नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सुनवाई के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी रोहतास, अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम लोक प्राधिकार के रूप में उपस्थित रहे। संबंधित लोक प्राधिकारों ने मामलों से जुड़े अनुपालन प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। प्रतिवेदनों के आधार पर डीएम ...