Sasaram News: 12 बजे अतिक्रमण हटा, चार बजे फिर सज गया बाजार
सासाराम, जुलाई 8 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन का अभियान फिलहाल प्रभावी साबित नहीं हो रहा है। बुधवार को समाहरणालय के सामने से सब्जी और फल विक्रेताओं को हटाया गया, लेकिन दोपहर 12 बजे हटाया गया अतिक्रमण शाम चार बजे तक फिर लौट आया। कुछ ही घंटों में सड़क किनारे दोबारा फल और सब्जी की दुकानें सज गईं, जबकि प्रशासन द्वारा तैयार कराया गया वेंडिंग जोन पहले की तरह खाली पड़ा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.