सासाराम, सितम्बर 8 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। संझौली में 12 सितंबर को बाबा गणिनाथ महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए पूजा समिति और वैश्य एकता मंच की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर वैश्य समाज के लोगों में खासा उत्साह है। पूजा समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद और वैश्य एकता मंच के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत बाबा गणिनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें समाज के लोगों के साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह-सह-मिलन समारोह 12 को आयोजन की सफलता को लेकर मंच के महासचिव सुनील कुमार, सचिव...