Sasaram News: 114 साल पुरानी परंपरा: इस बार रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाथ का भी होगा दहन
सासाराम, अक्टूबर 16 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर में 114 वर्षों से चली आ रही रावण दहन की परंपरा इस बार खास होगी। विजयादशमी पर रोहतास क्लब मैदान में रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर रोहतास क्लब कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुतला दहन में किसी तरह की चूक से बचने के लिए 20 अक्टूबर को षष्ठी के दिन मैदान में डेमो किया जाएगा। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देने में जुटा है। विदित हो कि रोहतास इंडस्ट्रीज बंद होने के बाद स्थानीय लोगों ने रोहतास क्लब कमेटी का गठन कर इस परंपरा को जारी रखा। यह भी पढ़ें- Rampur News: बाल युवा क्लब का 40वां विशाल रावण दहन समारोह 19 अक्टूबर को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.