Sasaram News: हिस्सेदारों की सहमति के बिना बिक्री का लगाया आरोप
सासाराम, सितम्बर 26 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। अकोढ़ीगोला अंचल के मधुरामपुर मौजा में पैतृक जमीन की बिक्री और दाखिल-खारिज को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके भाई अनिल कुमार ने अश्वनी कुमार की मिलीभगत से बिना विधिवत बंटवारे के पैतृक जमीन बेच दी। उनका दावा है कि जमीन में सभी भाइयों का हिस्सा है और अब तक परिवार में विधिवत बंटवारा नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी मां पार्वती देवी के जीवित रहते जमीन की बिक्री की गई। अन्य हिस्सेदारों को इसकी जानकारी नहीं दी गई और न ही उनकी सहमति ली गई। बिक्री के बाद जमीन का दाखिल-खारिज और म्यूटेशन किए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.