सासाराम, सितम्बर 18 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। कोचस नगर पंचायत में ओवरब्रिज के साइड रोड स्थित एनएचएआई से अधिग्रहीत पथ पर एक माह से टूटे पाइप से बह रहे पानी की समस्या का समाधान हो गया। इस समस्या को आपके लोकप्रिय दैनिक हिन्दुस्तान ने 16 सितंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ओमप्रकाश ने मामले का संज्ञान लिया और पाइप की मरम्मत करायी। पाइप टूटने से लगातार पानी बहने के कारण हजारों लीटर शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रहा था। साथ ही सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन में लोगों और वाहनों को परेशानी हो रही थी। जलजमाव के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...