सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड के कोनार पंचायत स्थित गरुणा उच्च विद्यालय में बुधवार को छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवियों ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए हिन्दुस्तान ओलंपियाड को बेहतर अवसर बताते हुए विद्यार्थियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी विनय सिंह, श्यामा सिंह और विनोद सिंह ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक संसाधनों के अभाव में बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए हिन्दुस्तान ओलंपियाड उपयोगी साबित हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...