सासाराम, अगस्त 5 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार की सुबह हुई हल्की बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। महज कुछ देर की बारिश के बाद ही शहर के कई मोहल्लों, प्रमुख सड़कों तथा सरकारी कार्यालय परिसरों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ी। संत माइकल स्कूल के समीप सड़क पर करीब एक फीट से अधिक पानी जमा हो जाने के कारण बच्चों को पानी से होकर विद्यालय जाना पड़ा। जिससे कई बच्चों के जूते, ड्रेस और पुस्तकें भीग गईं। वहीं कुछ लोग पानी में फिसलकर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नगर पंचायत बनने के चार साल बाद भी वार्ड आठ और नौ में जलजमाव से परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...