सासाराम, अगस्त 19 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। हल्की बारिश ने डेहरी नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। शहर की मुख्य सड़कें भले ही साफ-सुथरी नजर आ रही हों, लेकिन मोहल्लों में कूड़े के ढेर, बजबजाती नालियां और जलजमाव लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। डेंगू के मामले सामने आने के बावजूद कई इलाकों में जलनिकासी और सफाई की स्थिति जस की तस है। ऐसे में प्रतिमाह सफाई व्यवस्था पर खर्च होने वाले करीब 65 लाख रुपये को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...