सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के साथ इनडोर वार्ड में भर्ती मरीजों की नियमित चिकित्सकीय निगरानी सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब प्रत्येक गुरुवार दोपहर दो बजे मॉडल अस्पताल के पैंथला सभागार में साप्ताहिक गुणवत्ता एवं चिकित्सकीय समीक्षा बैठक होगी। इसमें अस्पताल में पदस्थापित और प्रतिनियुक्त सभी चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...