सासाराम, अगस्त 16 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। डेहरी थाना क्षेत्र के सोन नदी स्थित हदहदवा पुल के नीचे शनिवार शाम पानी में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान रोहतास थाना क्षेत्र के नावाडीह मस्जिद मोड़ निवासी स्व. मुर्तुजा आलम अंसारी के 31 वर्षीय पुत्र खुर्शीद आलम उर्फ राजन अंसारी के रूप में हुई है। पहचान की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया में अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो लोगों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...