सासाराम, नवम्बर 4 -- Sasaram News: डेहरी। शहर के पाली रोड स्थित पैतृक आवास पर स्व. सुमन्ती देवी की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिजनों एवं गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर उनके ज्येष्ठ पुत्र उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटूर पाण्डेय (अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष, डेहरी विधिक संघ) सहित विनोद पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय, राजू पाण्डेय, प्रत्यूष पाण्डेय, रुद्र पाण्डेय, सूरज प्रकाश समेत बड़ी संख्या में परिजन और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...