Sasaram News: स्वीपर कॉलोनी में चला स्टॉप डायरिया अभियान, बच्चों के बचाव पर दिया गया जोर
सासाराम, जुलाई 13 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सोमवार को वार्ड संख्या 17 स्थित स्वीपर कॉलोनी में स्टॉप डायरिया अभियान चलाया गया। बताया जाता है कि विभाग द्वारा 31 जुलाई तक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत नगर निगम के स्वच्छता अधिकारी कुमार अनुगम के नेतृत्व में कर्मियों ने अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने घर-घर पहुंचकर लोगों को डायरिया के लक्षण, बचाव के उपाय के साथ ओआरएस व जिंक के महत्व की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.