Sasaram News: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान लिपिक की मौत से शोक की लहर
सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी के प्रधान लिपिक दीनदयाल उपाध्याय की शुक्रवार की मध्यरात्रि हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के बरहुली गांव निवासी दीनदयाल उपाध्याय एक दशक से अधिक समय से चेनारी में कार्यरत थे। उनके मिलनसार स्वभाव और मरीजों के हित में तत्पर रहने की लोग चर्चा कर रहे हैं। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। वे चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करते थे। बताया गया कि सीने में अचानक दर्द होने के बाद उन्हें वाराणसी ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.