सासाराम, अगस्त 4 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को श्री अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम परमपुरी रायपुर चौर में स्वामी परम ज्ञानानंद पुरी जी महाराज परमहंस की 41वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और सह कीर्तन समापन समारोह भी आयोजित हुआ।

समारोह की सजावट पुण्यतिथि समारोह को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और विद्युत सज्जा से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। समारोह से पूर्व आयोजित रामचरितमानस पाठ एवं हरिकीर्तन का विधिवत समापन मंगलवार को हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और संकीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक माहौल का आनंद लिया।

प्रसाद वितरण और हवन-पूजन कार्यक्रम के दौरान मंदिर भ्रम...