सासाराम, अगस्त 8 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय परिसर में शनिवार को आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज दिलीप कुमार ने की। बैठक में समारोह को सफल, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...