सासाराम, जुलाई 27 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय सभागार में आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान समारोह स्थल की साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...