सासाराम, अक्टूबर 2 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। जन सुराज पार्टी रोहतास की ओर से शुक्रवार को सासाराम के न्यू एरिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ में पार्टी का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान नगर निगम के सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र, दुपट्टा और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी सोच पहुंचाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सूर्य मंदिर परिसर में सामूहिक श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...