Sasaram News: स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना ज्वेलर्स संचालक को ले जाने का आरोप
सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना यूपी पुलिस द्वारा गणपति ज्वेल्स के संचालक शुभांक सोनी को हिरासत में लेकर जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं। उन्होंने स्थानीय थाने में आवेदन देकर मामले की जांच और संचालक के संबंध में जानकारी देने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि इनोवा वाहन से पहुंचे यूपी पुलिस के जवान बाजार स्थित गणपति ज्वेल्स से शुभांक सोनी को अपने साथ ले गए। इस दौरान स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। पास की दुकान के एक दुकानदार ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन बाजार पहुंचे और स्थानीय थाने से संपर्क कर संचालक के बारे में जानकारी मांगी। स्थानीय पुलिस ने ऐसी किसी कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया। थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.