सासाराम, अगस्त 23 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा विधानसभा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर विधायक आलोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विधायक ने क्षेत्र में संचालित कोका-कोला, पेप्सी सहित अन्य बड़ी कंपनियों में स्थानीय युवाओं की कथित उपेक्षा और बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दिए जाने पर चिंता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...